
मुंगेली। शिव शक्ति महिला ग्रुप की महिलाओं द्वारा रंग पंचमी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रज लीला प्रस्तुति को विशेष महत्व दिया गया, जिसमें सभी महिलाएं राधा-कृष्ण और गोपियों के वेशभूषा में नजर आईं।
कार्यक्रम में कान्हा की छवि में गीतिका सोनी, राधारानी की भूमिका में अंजना सोनी तथा गोपियों की छवि में संध्या सोनी, पूनम सोनी, चारु तिवर, रश्मि तिवारी, संजना सोनी, रचना गुप्ता, दीपिका साहू, सोनू साहू, प्रियंका सोनी और आरती शुक्ला शामिल रहीं।
महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और केक काटकर तथा मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। वहीं रंग पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली और कान्हा के गीतों पर नृत्य करते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


