निर्विरोध जनपद अध्यक्ष लोरमी बनीं श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह



लोरमी: जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष पद पर श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह को निर्विरोध चुना गया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है।

श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। उनके नेतृत्व में जनपद पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!