ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली:शीतलहर के चलते स्कूलों के समय में बदलाव,कलेक्टर ने जारी किया आदेश



मुंगेली, 23 नवंबर 2025// जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और ठंड के प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा।



जारी निर्देशों के अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले विद्यालयों में प्रथम पाली का समय सोमवार से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालय अब सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। शनिवार को सभी एक पाली वाले विद्यालय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बदलते मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!