ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली:चातरखार बाईपास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का किया भव्य स्वागत

पंडरिया से बेमेतरा की ओर जाते समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुंगेली के चातरखार बाईपास पर कांग्रेसजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।



इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय यादव का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संजय यादव केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


इस आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, श्याम जायसवाल, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, लक्ष्मीकांत भास्कर, एजाज़ खोखर, मोना नागरे, महेंद्र यादव इंद्रजीत कुर्रे, आयुष ठाकुर, रवि कोसले, अभिषेक यादव, राजेंद्र गेंदले, गुरमीत सिंह बग्गा, ओमकार यादव आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!