मुंगेली में पांच साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर मुंगेली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षदों का सम्मान



मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्षदों के पांच साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।


समारोह में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर पार्षदों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में पार्षदों ने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नगर पालिका अध्यक्ष रहे हेमेंद्र गोस्वामी ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शहर के विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए। वहीं, वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने पार्टी के प्रति समर्पण की बात करते हुए अपने 20 साल के लंबे और सफल कार्यकाल का अनुभव साझा किया।
वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद संजय सिंह ठाकुर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके समर्थन और सहयोग से ही यह संभव हुआ है।


कार्यक्रम के दौरान सभी पार्षदों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया गया। पार्षदों में संजय सिंह ठाकुर, अरविंद वैष्णव, राजशेखर यादव, प्रभु मल्लाह, संजय चंदेल और सोनी आनंद जांगड़े उपस्थित रहें।शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि पार्षदों की मेहनत और ईमानदारी से शहर में विकास कार्यों को गति मिली है, और पार्टी को उन पर गर्व है।


समारोह में आत्मा सिंह क्षत्रिय, थानेश्वर साहू, चंद्रभान बारमत्ते, संजीत बनर्जी, उर्मिला यादव, दिलीप बंजारा, सीरिया यादव, संजय जायसवाल, आरिफ खोखर,मंजू शर्मा, नूरी खान, ललिता सोनी, वंदना निगम, मनोरमा गुप्ता,बड़ी संख्या में शहर के सभी बूथ के अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी शामिल हुए और पार्षदों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!