मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्षदों संग किया भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का स्वागत



मुंगेली: नवनिर्वाचित मुंगेली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी पार्षदों के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुम्हारी टोल प्लाजा में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान देवेंद्र यादव ने रोहित शुक्ला को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और जल्द ही मुंगेली आने का वादा किया।


इसके बाद सभी पार्षदों ने रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।



खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रोहित शुक्ला और पार्षदों को बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने भी सभी विजयी पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और जल्द ही उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त करने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमेंद्र गोस्वामी, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव,संजय जायसवाल, एजाज़ खोखर, राजेश छैदईया, श्री ठाकुर, मनीष चौबे, विनय चोपड़ा, सूरज यादव, अरविंद वैष्णव, कुलदीप पाटले, रवि कोसले, संजय चंदेल, मकबूल खान, नारद देवांगन, दिलीप सोनी, सूरज मंगलानी, नीरज यादव, राजा मल्लाह ,गौरव जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!