मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की टीम ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना का विवरण:

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गर्ग अस्पताल से उपलेटा राइस मिल रोड, नहर पार, दाउपारा, मुंगेली के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति नीले रंग का बैग लटकाए हुए आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम छवि यादव (30 वर्ष, निवासी कोहड़िया, थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली) बताया।

पुलिस ने जब गवाहों के सामने बैग की तलाशी ली, तो उसमें 73 पाव (कुल 13.140 लीटर) देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹6,570 आंकी गई। इसके साथ ही एक काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) कीमत ₹1,00,000 भी जब्त की गई। कुल मिलाकर ₹1,06,570 का माल जप्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज:

छवि यादव अवैध रूप से शराब बेचने के लिए भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा था। इस अपराध में उसे धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर 25 मार्च 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका:

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गिरजाशंकर जायसवाल (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा, प्र.आर. दिलीप साहू, प्रमोद वर्मा, यशवंत डाहिरे, दयाल गवास्कर, लोकेश राजपूत, आरक्षक जलेश्वर कश्यप, राजू साहू, गिरीराज परिहार, राकेश बंजारा और भेषज पाण्डेकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा और मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!