दुष्कर्मी को मुंगेली पुलिस ने 12 घंटे में दबोचा! नाबालिग से बलात्कार का आरोपी सूर्यकांत कोसले सलाखों के पीछे

मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चिल्फी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को थाना चिल्फी में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि शिकायतकर्ता की नाबालिग नातिन (पुत्री की पुत्री) खेत की रखवाली के लिए अपनी मौसी (गूंगी पुत्री) के साथ गई थी। इसी दौरान गांव का सूर्यकांत कोसले खेत के मकान में पहुंचा और मौसी को ₹100 देकर बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 147/2025 धारा 64(1), 65(1), 338 बीएनएस एवं 04 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में दो टीमें गठित कीं। एक टीम को मुंगेली-बिलासपुर मार्ग पर और दूसरी टीम को चिल्फी क्षेत्र में आरोपी की तलाश के लिए भेजा गया।

मुखबिर की सूचना और सायबर सेल मुंगेली की तकनीकी सहायता से पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत कोसले उर्फ जयसुर्यदर्शनकाल कोसले (पिता टेकसिंह कोसले, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सेनगुडा) को ग्राम फुलझर के खेत-खार क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

महिला चिकित्सक की जांच में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी को 16 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमारी यादव, लव सिंह ध्रुव, प्रधान आरक्षक सिद्धेश्वर बंजारे, आरक्षक मुकेश कुर्रे, प्रशांत कुर्रे, विजय साहू, त्रिलोकी पटेल एवं महिला आरक्षक संगीता बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!