मुंगेली:स्वर्णकार युवा समिति ने किया नगर कीर्तन में सिख समाज का भव्य स्वागत

मुंगेली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज द्वारा विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के संस्थापक श्री अभिषेक सोनी एवं सुरेश ज्वेलर्स (करही वाले) के सानिध्य में स्वर्णकार युवा समिति द्वारा सिख समाज के पंच एवं नागरिकों का माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री मनहरन सोनी, राधेश्याम सोनी, बैजनाथ सोनी, धीरज सोनी, कमलकिशोर सोनी, विनोद सोनी, अमित सोनी, विकास सोनी, शरद सोनी, सागर सोनी, आकाश चंदेल, राजशेखर सोनी, आदित्य सोनी, राहुल सोनी, रोशन सोनी, अतुल सोनी, दुर्गाप्रसाद, रवि सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह ने समाज में सामुदायिक सौहार्द का संदेश दिया और गुरु नानक देव जी के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!