ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली वी.एस. हॉस्पिटल के डायरेक्टर विमल सप्रे पर हमले का आरोप- एक की मौत

मुंगेली।
नेवासपुर में मंगलवार शाम टांगिया से हुए हमले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। इस घटना में सोनकर परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। एक अन्य घायल की हालत अब भी नाज़ुक बताई जा रही है।

मृतक


पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि यह हमला वी.एस. हॉस्पिटल के डायरेक्टर विमल सप्रे और झाम्मन सप्रे के इशारे पर किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

हमले में जनक सोनकर, रोहित सोनकर, अजित सोनकर और पूर्णिमा सोनकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक की हालत नाज़ुक बताई थी जो कि अब मृत घोषित किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार किसी पुराने विवाद को लेकर अचानक झगड़ा बढ़ा और आरोपी पक्ष की ओर से टांगिया से वार किए गए। परिवार के अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!