ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली की पावन धरती पर 03 जून से होगा शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, पूज्य गिरी बापू जी करेंगे कथा वाचन


मुंगेली, 23 मई:
मुंगेली जिले की धार्मिक भूमि एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर होने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिव महापुराण कथा वाचक परम पूज्य गिरी बापू जी 03 जून से 11 जून तक आदर्श कृषि उपज मंडी मैदान, मुंगेली में 811वीं शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। यह आयोजन धर्मप्रेमियों और शिवभक्तों के लिए एक अनुपम अवसर होगा।



पूज्य बापू जी के लाखों अनुयायी देश-विदेश में मौजूद हैं और वे जहां भी कथा होती है, वहां पहुंचकर दिव्य वाणी का लाभ लेते हैं। उन्हीं भक्तों में से एक मुंगेली निवासी मिथलेश केशरवानी, जो पिछले 16 वर्षों से बापू जी की कथा श्रवण करते आ रहे हैं, की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि गिरी बापू जी मुंगेली में कथा कहें। अब यह सपना साकार हो रहा है।


आयोजक परिवार – संतोष कुमार, दीनानाथ, आनंद, मिथिलेश एवं नवीन केसरवानी – ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से बापू जी के भक्तों के आगमन की संभावना है। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं।

कथा का समय:
03 जून से 11 जून 2025 तक, प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ।
स्थान: आदर्श कृषि उपज मंडी मैदान, मुंगेली।



यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक जागरण बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र जागरण का प्रतीक है, जिसमें नगरवासी, इष्टमित्र और परिवारजन तन-मन-धन से जुटे हुए हैं।

आयोजक परिवार की ओर से समस्त श्रद्धालुजनों को सादर
आमंत्रित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!