“नगर पालिका अध्यक्ष ने निभाया वादा, मुंगेली से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू”



मुंगेली से अयोध्या के लिए नई बस सेवा शुरू

बिलासपुर, मुंगेली: क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी! 31 मार्च 2025 से “पुष्पराज टूर एंड ट्रेवल्स” द्वारा मुंगेली से अयोध्या के लिए नई बस सेवा शुरू की जा रही है। यह बस बिलासपुर, मुंगेली, पंडरिया होते हुए प्रयागराज से अयोध्या तक जाएगी।

बस का समय:

अयोध्या पहुंचने का समय: सुबह 9:00 बजे
अयोध्या से वापसी का समय: दोपहर 1:30 बजे
कोच: 2×1 AC स्लीपर

इस बस सेवा से श्रद्धालुओं और यात्रियों को अयोध्या जाने के लिए एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।


मुंगेलीवासियों ने नगर पालिका चुनाव के पहले से ही अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा की मांग की थी। स्थानीय नागरिकों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने इस सुविधा को शुरू करने का वादा किया था, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। यह सेवा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए शुरू की गई है और इसका लाभ धार्मिक व पर्यटन उद्देश्य से यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा।


रोहित शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी
आज मुंगेली से अयोध्या के लिए पहली बस को रोहित शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष प्रताप राय राजेश, देवेंद्र वैष्णव, अभिलाष सिंह, राहुल रूपवानी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईय और मकबूल खान, पार्षद कुलदीप पाटले, अजय साहू, रवि कोसले, जैकी राजेश,उपस्थित रहे।

बुकिंग ऑफिस:
मुंगेली नया बस स्टैंड, बजरंगबली मंदिर के सामने
संपर्क सूत्र: 9617852839
“पुष्पराज टूर एंड ट्रेवल्स” की ओर से सूरज यादव ने बताया कि यह सेवा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है।यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!