नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में किया ध्वजारोहण

बच्चों ने दी देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्कूल तिरंगे के रंगों में सज

मुंगेली // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, मुंगेली में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए देश की स्वतंत्रता के महत्व और उसमें युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।



रोहित शुक्ला ने कहा, “आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। हमें अपने देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए हमेशा एकजुट रहना चाहिए। बच्चों में देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास ही एक सशक्त भारत की नींव है।”



कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने भी बच्चों को संबोधित किया और बताया कि “स्वतंत्रता क्यों बनते हैं” तथा इसके पीछे के संघर्ष और बलिदानों की कहानी साझा की।



इस मौके पर सागर सोलंकी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उर्मिला यादव पार्षद अजय साहू, पार्षद कुलदीप पाटले, पार्षद प्रतिनिधि रवि कोशले और मनोज सोनकर उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छात्रों के पालक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्कूल परिसर को तिरंगे के रंगों से इस तरह सजाया गया था कि पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!