नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने गुरुदेव से लिया आशीर्वाद, जरूरतमंदों को साल वितरित किए

वृंदावन। नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर वृंदावन पहुंचकर अपने गुरुदेव रितेश्वर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव के चरणों में नमन कर उन्होंने नगर की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।



आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात अध्यक्ष शुक्ला ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए सड़क पर सो रहे जरूरतमंद लोगों के बीच साल (कंबल) वितरित किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके इस मानव सेवा कार्य की सराहना की।



इस कार्यक्रम में गिरधर जी महाराज, देवेंद वैष्णव जी, सूरज मंगलानी, राम तरलेजा एवं वृंदावन से धर्मपाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष का यह पहल न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!