हीरालाल वार्ड में महिलाओं की समस्याएं सुनने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, समाधान का दिया आश्वासन

मुंगेली। हीरालाल वार्ड में शनिवार को नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने महिलाओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने वट सावित्री पूजा के लिए चबूतरा निर्माण की मांग की, साथ ही पानी के कम दबाव की समस्या और आवास की मांग भी प्रमुख रूप से रखी।


महिलाओं ने बताया कि पानी का प्रेसर काफी कम आता है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं। इस पर सुझाव दिया गया कि यदि अलग से बोर की व्यवस्था की जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।

रोहित शुक्ला ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा और पानी व आवास की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता से किया जाएगा।



इस अवसर पर प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस ईमरान खोखर एवं महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नूरजहां भी मौजूद रहीं। महिलाओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की और उम्मीद जताई कि जल्द ही समस्याएं दूर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!