राष्ट्रीय कवि संगम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न: छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

राष्ट्रीय कवि संगम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सातवीं बैठक धार्मिक नगरी ओरछा में 12-13 अप्रैल को संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक बैठक में देशभर से लगभग 100 पदाधिकारियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती उर्मिला देवी ‘उर्मी’ और प्रदेश सह महामंत्री देवेन्द्र परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत माँ वीणापाणी के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें राकसं के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार बत्रा, महामंत्री महेश कुमार शर्मा सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल रहे।


बैठक में संगठन विस्तार, साहित्यिक कार्यशालाओं और कवि सम्मेलनों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिन राज्यों में अभी तक जिला स्तर पर संगठन की इकाई नहीं बनी है, वहां इसे शीघ्र स्थापित करने की योजना पर बल दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि प्रदेश में अप्रैल माह से संभाग स्तर पर साहित्यिक कार्यशालाओं की शुरुआत की जाएगी, जिसकी शुरुआत मुंगेली जिले से होगी। इसके अतिरिक्त विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी युवाओं को जोड़ने के लिए कवि सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

बैठक के पहले दिन सभी कवि रामराजा मंदिर की आरती में सम्मिलित हुए और चंद्रशेखर आजाद के आश्रय स्थल का दर्शन किया। रात्रि सत्र में देशभर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्यपाठ किया।

दूसरे दिन साहित्यिक काव्य संग्रह, मीडिया की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन कवि सुमित ओरछा द्वारा किया गया, जिनकी उत्कृष्ट व्यवस्था की सराहना सभी ने की।

राष्ट्रीय कवि संगम अब साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने को तैयार है, और छत्तीसगढ़ इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!