ब्रेकिंग न्यूज

डिजिटल मीडिया को नई दिशा: वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन मुंगेली की नई कार्यकारिणी घोषित

मुंगेली। जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वेब पोर्टल न्यूज़ एसोसिएशन, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) की नई कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। गठन कार्य अध्यक्ष प्रीतेश आर्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें जिलेभर से वेब पोर्टल संचालकों, पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

संगठन के मार्गदर्शन हेतु संरक्षक मंडल में—
मनीष शर्मा, संजय जायसवाल, स्वतंत्र तिवारी, आकाश दत्त मिश्रा और रवि शुक्ला को शामिल किया गया।

🟦 घोषित कार्यकारिणी —

अध्यक्ष – प्रीतेश आर्य

उपाध्यक्ष – अभिलाष सिंह

उपाध्यक्ष – इमरान खोखर

सचिव – अक्षय लहरे

कोषाध्यक्ष – आनंद गुप्ता

संयुक्त सचिव – फलीद जांगड़े

कार्यकारिणी सदस्य – जितेंद्र पाठक

सदस्य – अजित बघेल, अरविंद बंजारा, वार्षिक बंजारे, कोमल देवांगन, पीतांबर खांडे, राहुल यादव, रामसुमेर यादव, कान्हा जायसवाल एवं रूपेंद्र भारती


जिलाध्यक्ष प्रीतेश आर्य ने कहा कि वेब मीडिया आज सूचना का सबसे प्रभावशाली और तीव्र माध्यम बन चुका है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य—
✔ वेब पत्रकारों के हितों की सुरक्षा
✔ निष्पक्ष, संवेदनशील और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा
✔ फर्जी खबरों पर रोक
✔ डिजिटल मीडिया को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने—
• संगठन को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने
• पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने
• जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने
का दृढ़ संकल्प लिया।
नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि यह संगठन जिले में वेब पत्रकारिता को नई ऊर्जा, नई दिशा और सकारात्मक बदलाव देने की क्षमता रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!