ब्रेकिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूलों का नया समय तय, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

नवा रायपुर, 05 सितम्बर 2025।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने शनिवार को राज्य के विद्यालयों के संचालन के लिए समयावधि तय कर दी है। इस संबंध में संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शनिवार को विद्यालय संचालन का समय इस प्रकार रहेगा –



1. एक पाली में संचालित स्कूल:

सभी विद्यालय शनिवार को प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।


2. दो पालियों में संचालित स्कूल:

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे।

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।


आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शेष दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे।
यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा एवं शैक्षणिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!