मुंगेली में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

मुंगेली। नियमितीकरण और वेतन वृद्धि समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारी आगर क्लब मैदान में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी करते रहे।

हड़ताल के चलते जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। टीकाकरण सत्र भी बाधित हो रहा है। ग्रामीणों को इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कर्मचारियों का आरोप – सरकार ने वादाखिलाफी की

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष भी 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक हड़ताल की गई थी। उस समय शासन ने एक माह में मांगों पर निर्णय का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जुलाई में सांकेतिक हड़ताल कर 15 अगस्त तक सरकार को समय दिया गया था, मगर अब तक कोई सकारात्मक फैसला सामने नहीं आया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो इस बार भी आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।



✦ प्रमुख मांगें

संविलियन एवं स्थायीकरण

पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना

लंबित 27% वेतन वृद्धि

कार्य मूल्यांकन (सीआर) में पारदर्शिता

नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण

ग्रेड पे निर्धारण

अनुकम्पा नियुक्ति

मेडिकल व अवकाश सुविधा

स्थानांतरण नीति

10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा


हड़ताल के चलते जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!