
रायपुर: केंद्र सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों के बैच आवंटन की घोषणा कर दी है। 2021 से 2023 की चयन सूची में शामिल अधिकारियों की वरिष्ठता और बैच निर्धारण IAS (वरिष्ठता विनियमन) नियम, 1987 के तहत किया गया है।
2021 चयन सूची:
हीना अनिमेष नेताम – 2016 बैच
अश्विनी देवांगन – 2018 बैच
2022 चयन सूची:
डॉ. रेणुका श्रीवास्तव – 2019 बैच
आशुतोष पांडे – 2019 बैच
2023 चयन सूची:
अजय कुमार अग्रवाल – 2019 बैच
रीता यादव – 2019 बैच
लोकेश कुमार – 2019 बैच
प्रकाश कुमार – 2019 बैच
गजेन्द्र सिंह ठाकुर – 2019 बैच
तनुजा सलाम – 2019 बैच
इस प्रक्रिया के तहत पदोन्नत अधिकारियों को उनके तत्काल वरिष्ठों के अनुसार वेटेज फॉर्मूले के आधार पर उचित स्थान दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से पदोन्नत अधिकारियों को प्रशासनिक सेवा में नई जिम्मेदारियाँ निभाने का अवसर मिलेगा।


