गायत्री जयंती पर सुकली में गृहे-गृहे हुआ गायत्री महायज्ञ, विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण की हुई कामना

सुकली (लोरमी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री जयंती के पावन अवसर पर ग्राम सुकली में गृहे-गृहे एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत कुल 24 घरों में विधिवत रूप से यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें परिवार के सदस्यों ने “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया” की भावना से आहुतियां अर्पित कीं।


महायज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र की समृद्धि, सामाजिक सद्भाव एवं विश्व कल्याण की कामना की गई। गायत्री परिवार द्वारा सनातन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। लोरमी विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में यह यज्ञ कार्यक्रम निरंतर आयोजित हो रहा है।


इससे पूर्व खुड़िया, दुल्लापुर, कटामी, देवरहट, बुधवारा, पुटुपारा, रैतराखुर्द, बोड़तरा जैसे ग्रामों में भी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

कार्यक्रम की सफलता के लिए बीते एक सप्ताह से गायत्री परिवार के सदस्यों ने सक्रियता से जनसंपर्क किया। आयोजन के दौरान गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित साहित्य और प्रेरणादायक स्टीकरों का वितरण भी किया गया।

महायज्ञ आयोजन में उमाशंकर सिंह, महावीर सिंह, रणजीत साहू, ओमप्रकाश बसोर, रामनिवास सिंह, दिनेश कुलमित्र, नरसिंह, भरत सिंह, गणेश जायसवाल सहित अनेक साधकों ने भाग लिया और अपने-अपने घरों में यज्ञ कराया। कार्यक्रम की सफलता में इंद्रजीत सिंह ध्रुव, नोहर सिंह राजपूत, श्रीधर कश्यप, विश्राम सोरी, गजेंद्र जायसवाल, मृत्युंजय साहू, भूपेंद्र साहू, ज्यामित साहू, नवीन जायसवाल एवं उदितनारायण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!