छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वाहन पर लिपिकों के वेतन विसंगति विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुंगेली 25 अक्टूबर 2024/छत्तीसगढ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रातीय आहवान पर लिपिकों के वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छ.ग. शासन के नाम पर सँयुक्त कलेक्टर जी.एल यादव को ज्ञापन सौपा गया। जारी ज्ञापन में लिपिकों की परिवीक्षावधि समाप्त करने – राज्य सरकार द्वारा नवनियुक्त लिपिकों की परिवीक्षावधि समाप्त करते हुये उनके लिये अनिवार्य कौशल परीक्षा की बाध्यता को समाप्त किया जावे, क्योंकि लिपिकों की नियुक्ति भी छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ व्यापंम के प्रतियोगी परीक्षा माध्यम से नियुक्ति प्रदान की जाती है साथ ही राज्य शासन द्वारा लिपिकों की नियुक्ति के लिये निर्धारित योग्यता पी.जी.डी.सी.ए. उत्तीर्ण अनिवार्य अर्हता है। उपरोक्त दोनों योग्यता होने के बाद ही लिपिकों की नियुक्ति की जाती है। अतः संघ आपसे लिपिकों हेतु आयोजित होने वाली कौशल परीक्षा की बाध्यता को समाप्त करने का निवेदन करता है। विभागीय सेटअप पुनरीक्षण करने – छत्तीसगढ़ राज्य राज्य का गठन हुये 24 वर्ष व्यतीत हो चुका है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ गठन के पश्चात् विभिन्न जिलों का गठन हुआ है जिसके कारण समस्त शासकीय विभागों में कार्यों की अधिकता होने के साथ-साथ विभागों का पुनरीक्षण नही किया गया है जिससे समस्त शासकीय विभागों में कर्मचारियों पर कार्यों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। अतः आपसे निवेदन है कि समस्त शासकीय विभागों के सेटअप का पुनरीक्षण किया जाये ताकि समय-समय पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जावे जिससे कर्मचारियों में कार्यो का दबाव न बने। विभागीय परीक्षा प्रारंभ करने अधीनस्थ लेखा परीक्षा एवं अन्य विभाग से संबंधित विभागीय परीक्षा प्रतिवर्ष आयोजित की जाये ताकि लिपिकों को समय-समय पर उच्च पदों पर विभागीय परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति प्रदान की जा सके। लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर कराने हेतु आवश्यक पहल करने साथ ही लिपिकों की अन्य 06 बिंदुओं की वर्षो से लंबित मांगों का निराकरण करने की कृपा करेगें। आपके सहयोग से लिपिकों को वर्षो से हो रही पीड़ा एवं समकक्ष साथियों के बीच हो रहे असम्मान से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान संतोष मिश्रा, जिला अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, जिला सचिव बलदाउ कौशिक अध्यक्ष तहसील शाखा पथरिया, सतीश शर्मा, अध्यक्ष तहसील शाखा मुंगेली, लोकेश मानिकपुरी, अजय निर्मलकर, महेन्द्र यादव, बल्देव सिंह पोर्ते, दुलारी ध्रुव नागेन्द्र पटौती, तांडव पोर्ते ‘ दीपक गुप्ता, सुनील पाठक, छत्रपाल साहू, योगेश डहरिया, सहति अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!