ब्रेकिंग न्यूज

भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों ने चित्रों में दिखाई भाषाई विविधता

मुंगेली, 29 मई 2025 —
शासकीय प्राथमिक शाला पलानसरी, संकुल केंद्र चमारी चि., विकासखंड मुंगेली में आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप भारतीय भाषा समर कैंप के तीसरे दिवस पर चित्रकला गतिविधि का आयोजन किया गया। यह शिविर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित समर कैंप के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष समर कैंप का उद्देश्य भारत की भाषाई विविधता को प्रोत्साहित करना, बहुभाषिकता के माध्यम से बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समृद्ध बनाना और उन्हें बेहतर शिक्षण अनुभव प्रदान करना है।

कार्यक्रम का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा मंडलोई, बी.आर.सी. प्रमुख सूर्यकांत उपाध्याय तथा सी.ए.सी. ब्रजेश्वर मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। चित्रकला गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और भाषाई समझ को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

शिविर में बच्चों ने विभिन्न भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विविधताओं को अपने चित्रों में दर्शाया, जिससे उनके भीतर भाषाई सम्मान और सौहार्द की भावना का विकास हुआ। यह समर कैंप बच्चों के समग्र विकास के लिए एक प्रेरणादायक प्रयास बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!