“एक राष्ट्र, एक चुनाव: मुंगेली में संगोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से जताया समर्थन”

मुंगेली।
सिंध यूथ सेवा समिति के तत्वावधान में झूलेलाल धाम, मुंगेली में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले ने शिरकत की और विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारत में चुनाव सुधार की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल प्रशासनिक व्यवस्था में सरलता आएगी, बल्कि देश भी विकास की गति से आगे बढ़ेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने अपने संबोधन में कहा, “लगातार चुनावों से देश की विकास प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं। हमें इस विषय को राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित के नजरिए से देखना चाहिए।”


कार्यक्रम संयोजक सुनील पाठक ने बताया कि “एक साथ चुनाव होने से न केवल खर्च और समय की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक संसाधनों की प्रभावशीलता भी बढ़ेगी।” उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से इस विचार पर राय मांगी, जिस पर सभी ने एक स्वर में समर्थन जताया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य अतिथि:



सिंध यूथ सेवा समिति के संरक्षक मोहन भोजवानी,पूर्व विधायक विक्रम मोहले,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, जयप्रकाश मिश्रा,पूर्व भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,जनपद पंचायत लोरमी अध्यक्ष वर्षा सिंह,संगठन संयोजक रवि शर्मा, हरिशंकर वर्मा, कोटूमल दादवानी,मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, प्रतिनिधि उदय जायसवाल, अनुराग सिंह, रामशरण यादव, राजेश्वर टंडन, कलीम बागड़ी, उत्तम साहू, जीवन पटेल व धनराज सिंह


संगोष्ठी का संचालन ग्रामीण मंडल महामंत्री व संयोजक नितेश भारद्वाज ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन विनय साहू लोरमी द्वारा किया गया।

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” की यह पहल मुंगेली से जनजागृति की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने मिलकर एक स्वर में राष्ट्रहित में इसे समर्थन दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!