ब्रेकिंग न्यूज

कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मुंगेली में व्यास पूजन समारोह का आयोजन

मुंगेली, 8 अगस्त 2025 – बी. आर. एस. एम. कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मुंगेली में आज भारतीय संस्कृति एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को समझाने और सम्मान देने के उद्देश्य से व्यास पूजन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके पश्चात वेद व्यास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजन किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता, शिक्षकों, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता अधिष्ठाता डॉ. जितेंद्र सिन्हा ने वेद व्यास जी के जीवन, उनके द्वारा रचित महाभारत, वेदों एवं पुराणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेद व्यास न केवल एक ऋषि थे, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा के आधार स्तंभ हैं।

उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर बल देते हुए विद्यार्थियों को गुरु, ज्ञान और समर्पण के प्रति निष्ठा रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. मोनिका सिंघई ने किया। समापन अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता, श्रद्धा एवं प्रेरणा जगाने में भी सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!