लोरमी में होने वाली ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ को लेकर तैयारियां तेज, चार ब्लॉकों में प्रभारियों की नियुक्ति



मुंगेली। आगामी ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ को लेकर लोरमी में तैयारियों का दौर जोरों पर है। इस यात्रा को सफल बनाने हेतु मुंगेली जिले के चार ब्लॉकों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति मुंगेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अनुशंसा पर जिला महामंत्री संगठन एवं प्रशासन संजय यादव द्वारा की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नियुक्त प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:

मुंगेली शहर – श्याम जायसवाल

मुंगेली ग्रामीण – अनीश मसीह

पथरिया – एजाज़ खोखर

जरहागांव – दिलीप बंजारा


सभी नियुक्त प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा की तैयारियों की निगरानी करेंगे और जनता से संवाद स्थापित कर ‘बेटी बचाओ’ के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाएंगे। कांग्रेस संगठन का मानना है कि यह यात्रा बेटियों के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!