पथरिया  में अध्यक्ष व 9 पार्षद भाजपा की झोली में आए

मुगेली। जिले में नगर पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के निर्देशन में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई गई।पत्थरिया नगर पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष पद के साथ 9 पार्षद सीटों पर कब्जा जमाया। मतगणना के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया। भाजपा उम्मीदवार हुलसी रघु वैष्णव ने कांग्रेस के उम्मीदवार उषा ग्वाल दास अनंत को 1218 मतों से हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की

बरेला  व जरहागांव नगर पंचायत में भी भाजपा का कब्जा

बरेला  नगर पंचायत में भाजपा ने अध्यक्ष पद और 15 में से 12 पार्षद सीटों पर जीत हासिल की। जरहागांव में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाते हुए अधिकांश पार्षद सीटों पर जीत दर्ज की।

सरगांव में भी भाजपा विजयी

सरगांव नगर पंचायत में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद के साथ 7 पार्षद सीटें जीतीं। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया।मतगणना के दौरान प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। भाजपा की इस जीत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!