
रायपुर: वाणिज्यिक कर विभाग ने नए साल से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के आधार पर कई पदों पर थोक में पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।
पीएस विध्यराज को राज्य कर संयुक्त आयुक्त से राज्य कर अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा, निम्नलिखित पदोन्नतियां की गई हैं:
1. राज्य कर उपायुक्त को राज्य कर संयुक्त आयुक्त के 5 पदों पर पदोन्नति।
2. राज्य कर सहायक आयुक्त को राज्य कर उपायुक्त के 17 पदों पर पदोन्नति।
3. राज्य कर निरीक्षक को राज्य कर अधिकारी के 11 पदों पर पदोन्नति।
इन आदेशों से विभाग के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। वाणिज्यिक कर विभाग के इस कदम को नई जिम्मेदारियों के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करने वाला माना जा रहा है।



