ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली के ग्राम शिकारीडेरा में छापेमार कार्यवाही,300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 किलोग्राम महुआ जप्त

जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली राहुल देव द्वारा दिए गए निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत मुंगेली एवं लोरमी के आबकारी उप निरीक्षक, विशेन चंद्रवंशी व जय सिंह मरकाम के नेतृत्व में संयुक्त गठित टीम द्वारा 19/10/2024 दिन शनिवार को ग्राम शिकारीडेरा पहाड़ी के पास, थाना लोरमी में 300 लीटर कच्ची शराब एवं 2550 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क)(च), 34(2) व 59(क) के तहत् प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ रामसनेही यादव, हरिचरण खूंटे, लक्ष्मी प्रसाद खांडे, राजेश पटेल, जयेंद्र नंदगौरी, शारदा मिश्रा, एवं वाहन चालक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!