ब्रेकिंग न्यूज

आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में छापा जीआरपी आरक्षकों के ठिकानों पर रेड: एसीबी ने बर्खास्‍त जवानों के घर दी दबिश,

बिलासपुर/छत्‍तीसगढ़ बिलासपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेड मारी है। एसीबी की टीम ने जीआरपी के बर्खास्त आरक्षकों के घर दबिश दी है। जीआरपी के चारों कांस्टेबल ट्रेनों के माध्‍यम से गांजा और टैबलेट की सप्लाई किया करते थे। इस मामले में जीरआपी आरक्षकों को पहले सस्‍पेंड किया था, इसके बाद बर्खास्‍त कर दिया गया। अब आय से अधिक संपत्ति के मामले एसीबी ने सभी के ठिकानों पर दबिश देकर दस्‍तावेजों की जांच कर रही है।


एसीबी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरक्षक मन्नू प्रजापति, संतोष राठौड़, सौरभ नागवंशी और लक्ष्मण गायन के घर दबिश दी है। जहां दस्‍तावेजों की जांच की जा रही है। बता दें कि बिलासपुर (ACB Raid GRP Constables House) रेलवे स्टेशन में पदस्थ जीआरपी के इन चार जवान पर गांजा तस्‍करी का आरोप था। इसके बाद जांच में यह आरोप सही पाया गया। जांच में सभी का नाम सामने आने के बाद उन्‍हें बर्खास्‍त कर दिया गया है। आरोपी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

खातों में करोड़ों का लेन-देन

एसीबी की टीम ने चारों बर्खास्‍त आरक्षकों (ACB Raid GRP Constables House) के घर पर छापा मारा है। प्राथमिक जानकारी जो सामने आई है, उसमें इन आरक्षकों के खातों से करोड़ों रुपए का लेन-देन भी सामने आया था। इसके बाद टीम इस मामले की जांच कर रही है।

गांजा तस्‍करी में साइबर पुलिस ने किया था अरेस्‍ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!