महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण पर राजपूत क्षत्रिय समाज ने डॉ. रमन सिंह एवं अरुण साव का जताया आभार




ग्राम सुकली में हुआ ऐतिहासिक व भव्य आयोजन, अतिथियों का किया गया भव्य स्वागत

राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी द्वारा 13 मई 2025 को समीपस्थ ग्राम सुकली में वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं जयंती समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, तथा केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी गौरवशाली बना दिया।



कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी के अध्यक्ष कपिल सिंह राजपूत ने की।
विशिष्ट अतिथियों में तखतपुर विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह, जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नानदाऊ सिंह, रामनिवास सिंह, तितरा सिंह प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।

हेलीपेड लोरमी से स्वागत के उपरांत शोभायात्रा के माध्यम से सभी अतिथियों को कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, जहाँ महाराणा प्रताप की भव्य और विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया गया।



इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा, स्वास्थ्य, रक्तदान एवं अन्य रचनात्मक कार्यों में योगदान देने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं समाजसेवियों का सम्मान भी अतिथियों के करकमलों द्वारा किया गया।

इस भव्य आयोजन की सफलता के पश्चात राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी के प्रतिनिधि मंडल ने संरक्षक तितरा सिंह एवं अध्यक्ष कपिल सिंह के नेतृत्व में डॉ. रमन सिंह एवं अरुण साव के निवास कार्यालय पहुँचकर उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।


समाज की ओर से उन्हें महाराणा प्रताप की हस्तशिल्प काष्ठ प्रतिमा, साल, श्रीफल एवं अन्य स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कपिल सिंह, तितरा सिंह, उमाशंकर सिंह, रामनिवास सिंह फौजी, भूपेंद्र सिंह, नोहर सिंह, रामनिवास सिंह, घनेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, देवप्रकाश सिंह, विनोद सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!