रामानुज देवांगन द्वार पास मरम्मत कार्य का शुभारंभ, मोहन मल्लाह की पार्षद निधि से शुरू हुआ निर्माण

मुंगेली [7/5/25] — शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गोलबाज़ार में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान अब निकट भविष्य में संभव होता दिख रहा है। रामानुज द्वार पास की सड़क और फुटपाथ की मरम्मत का कार्य पार्षद मोहन मल्लाह की पार्षद निधि से शुरू हो गया है।


मरम्मत कार्य के शुभारंभ अवसर पर गांधी वार्ड पार्षद विनय चोपड़ा पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला, सत्तू देवांगन, सत्तू सिंह, पार्षद रोशन सोनी, निमेष देवांगन और उपस्थित रहे।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में नाली अक्सर जाम हो जाती थी जिससे बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता था। साथ ही, रोड और फुटपाथ की ऊंचाई असमान हो जाने से पैदल यात्रियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अब मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को राहत मिलेगी। रामानुज द्वार के पास पानी जमा होने की समस्या भी दूर होगी और सड़क व फुटपाथ दोनों ही सुगम व सुरक्षित होंगे।



स्थानीय व्यापारियों ने इस कार्य की सराहना की है और पार्षद मोहन मल्लाह के प्रति आभार व्यक्त किया है। जनसुविधाओं की दिशा में यह पहल इलाके के विकास की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!