ब्रेकिंग न्यूज

रंजिता यादव बनीं नगर पंचायत पथरिया की नेता प्रतिपक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने जारी किया आदेश

मुंगेली, 3 जुलाई 2025 — नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 12 की पार्षद श्रीमती रंजिता ओंकार यादव को कांग्रेस पार्षद दल का नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। यह आदेश जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा जारी किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।महामंत्री संगठन एवं प्रशासनिक संजय यादव द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि रंजिता यादव पार्टी की नीति, विचारधारा एवं अनुशासन का पालन करते हुए विपक्ष की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएंगी।

जिला कांग्रेस को उम्मीद है कि श्रीमती यादव जनहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!