31 जुलाई तक राशनकार्डधारियों को मिलेगा जून से अगस्त का एकमुश्त चावल

मुंगेली, 02 जुलाई 2025।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत आने वाले राशनकार्डधारकों को पात्रतानुसार जून से अगस्त माह तक का एकमुश्त चावल 31 जुलाई तक वितरित किया जाएगा।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले के समस्त पात्र राशनकार्डधारियों को तीन माह का चावल समय-सीमा में उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी उचित मूल्य की दुकानों में वितरण की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो, ताकि कोई भी हितग्राही वंचित न रह जाए।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि वंचित हितग्राहियों को विशेष रूप से सूचित किया जाए ताकि वे निर्धारित समय तक अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकें।

जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार जिले में कुल 2,51,747 राशनकार्डधारी हैं, जिनमें से अब तक 2,38,661 कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ मुंगेली जिला प्रदेश में खाद्यान्न वितरण के मामले में चौथे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!