नगर सैनिकों के 2,215 पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा 22 जून को,ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई

मुंगेली, 14 मई 2025//
छत्तीसगढ़ होमगार्ड विभाग के अंतर्गत नगर सैनिकों के रिक्त 2,215 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इनमें 1,715 पद महिला नगर सैनिक (छात्रावास ड्यूटी) एवं 500 पद नगर सैनिक (जनरल ड्यूटी) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन 22 जून 2025 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के चार प्रमुख जिलों – रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में संपन्न होगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 मई 2025 तक छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीयन एवं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी और आवेदन हेतु अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट (https://vyapam.cgstate.gov.in) पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से विवरण देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!