छत्तीसगढ़ PWD में जूनियर इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती, आवेदन 2 जून तक, परीक्षा 13 जुलाई को

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर के 113 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2025 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 2 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में 96 पद सिविल और 17 पद विद्युत/यांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) शाखा के लिए हैं।

वेतनमान एवं पद वितरण:
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को ₹35,400 – ₹1,12,400 (लेवल – 8) वेतनमान मिलेगा।


उप अभियंता (सिविल) – 96 पद
UR – 35, SC – 09, ST – 16, OBC – 17, EWS – 11 (महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, तृतीय लिंग को नियमानुसार आरक्षण)

उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) – 17 पद (बैकलॉग)
SC – 02, ST – 09, OBC – 06


परीक्षा विवरण:
यह भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 जुलाई 2025 (रविवार) को राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में सुबह की पाली में होगी। एक ही लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा और मेरिट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 9 मई 2025

अंतिम तिथि: 2 जून 2025 (शाम 5 बजे तक)

आवेदन में संशोधन: 3 जून से 5 जून 2025

प्रवेश पत्र जारी: 7 जुलाई 2025

परीक्षा तिथि: 13 जुलाई 2025 (रविवार)


परीक्षा शुल्क में छूट:
छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी यदि परीक्षा में उपस्थित होते हैं तो उन्हें परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में रिफंड होगी जिससे भुगतान किया गया था।

आवेदन एवं जानकारी:
आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!