मुंगेली जिले में 19 दिसंबर को होगी नगरीय निकायों की आरक्षण प्रक्रिया

मुंगेली, 13 दिसंबर 2024: जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, मुंगेली ने जिले के नगरीय निकायों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी है। यह प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न होगी।



जिले की नगर पालिका परिषद मुंगेली, नगर पालिका लोरमी और विभिन्न नगर पंचायतों में छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 एवं नियमावली 1994 के तहत पदों का आरक्षण किया जाएगा। इसके लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक अलग-अलग समय पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कार्यक्रम के अनुसार, सबसे पहले नगर पालिका परिषद मुंगेली का आरक्षण सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक होगा। इसके बाद नगर पालिका लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, सरगांव, बरेला और अंत में जरहागाँव का आरक्षण शाम 5:30 बजे तक संपन्न होगा।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!