रोहित शुक्ला की पहल से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल टली, आज ही मिलेगा दो महीने का वेतन

[मुंगेली], [10/3/25]: नगर पालिका परिषद के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पदभार संभालते ही नगर की सफाई व्यवस्था से जुड़ी बड़ी समस्या का समाधान किया। तीन महीने से वेतन न मिलने से हड़ताल पर बैठने की तैयारी कर रहे सफाई कर्मचारियों को उन्होंने समझाइश देकर हड़ताल टालने के लिए राजी कर लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला के साथ नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं पार्षद प्रतिनिधि मक़बूल खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि होली से पहले आज ही दो माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। इस त्वरित निर्णय के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल का फैसला वापस लेते हुए पुनः काम पर लौटने का निर्णय लिया।



नगर के नागरिकों ने रोहित शुक्ला, जयप्रकाश मिश्रा और मक़बूल खान की इस पहल की सराहना की। सफाई कर्मियों ने भी नगर पालिका प्रशासन को धन्यवाद दिया और स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपने काम पर वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!