सरकारी अस्पताल में मुर्गा पार्टी: दुर्ग में हॉस्पिटल बंद कर बनाया मुर्गा, डॉक्टर-स्टाफ चिकन खाते दिखे

दुर्ग/छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में स्टॉफ द्वारा मुर्गा पार्टी करने का मामला प्रकाश में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला दुर्ग जिले के धमधा के कन्हारपुरी सरकारी अस्पताल का है। इस मामले को लेकर सीएमएचओ (CMHO) डॉ. मनोज दानी के कहा कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के वार्ड में जहां मरीजों का बेड होना चाहिए, मरीजों को उपचार होना चाहिए था, वहां मर्गा बन रहा था और बेड पर बैठकर अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ के कर्मचारी मुर्गा चावल खा रहे थे। यहां यह बात भी सामने आई की अस्पताल तो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुलना चाहिए, लेकिन यहां का स्टाफ इसे अपनी मर्जी से चलाता है।

वीडियो में यह भी
बताते हैं कि बुधवार को अस्पताल केवल 2 बजे तक खुला। इसके बाद वहां मुर्गा पार्टी शुरू हो गई। मरीज के बेड के बगल में गैस चूल्हा रखकर चिकन बनाया गया दूसरे लॉन और वार्ड में कुछ लोग पत्तल पर चावल रखकर चिकन आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं कुछ कर्मचारी वहां बैठे लोगों को पत्तल, सलाद और पानी परोस रहे थे। ये मुर्गा पार्टी कई घंटे तक चलती रही।

वीडियो बन गया तो कहने लगे बाहर से चिकन आया था
दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक अस्पताल के स्टॉफ ने चिकन पार्टी का लुत्फ उठाया। जब वहां के स्टॉफ को यह पता चला कि उनकी पार्टी का वीडियो बन गया है तो वे बहानेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि पड़ोस में शादी थी, वहीं से चिकन आया था, जिसे खा रहे थे, जबकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि चिकन और चावल वहीं मरीज के बेड के बगल से गैस चूल्हा रखकर बनाया गया।


पार्टी में ये डॉक्टर रहे मौजूद
कन्हारपुरी अस्पताल में चिकन पार्टी के दौरान डॉ. प्रफ्फुल ढीवार, मेडिकल ऑफिसर धमधा, ऋचा मेश्राम बीपीएम धमधा, सतीश ढोके ब्लॉक एकाउंट मैनेजर धमधा, जीएस उद्दे ब्लॉक एक्सटेंशन ट्रेनिंग ऑफिसर धमधा, संजय रूरल हेल्थ ऑफिसर कन्हारपुरी सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

CMHO बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
इस मामले में जिले के सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी का कहना है कि पीएचसी हो या सीएचसी, वहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मरीजों का उपचार होना है। उस समय या उसके बाद भी यदि अस्पताल में पार्टी होती है तो ये शासकीय सेवा शर्तों का उल्लंघन है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!