डोंगरगढ़ में रोपवे हादसा: पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता घायल, माँ बम्लेश्वरी दर्शन के बाद टूटी केबल!

डोंगरगढ़ में बड़ा हादसा! ❗ मां बम्लेश्वरी दर्शन के बाद भाजपा नेताओं का रोपवे से गिरना, 6 घायल


डोंगरगढ़:
मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर रोपवे से नीचे उतर रहे भाजपा नेताओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। रोपवे का केबल अचानक टूट जाने से सभी नेता सीधे नीचे गिर पड़े।

घटनाक्रम:

हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ।

रोपवे में सवार थे पूर्व गृह मंत्री व वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा।

उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भीलाई के भाजपा नेता दया सिंह और बम्लेश्वरी मंदिर समिति के अध्यक्ष समेत कुल 6 लोग थे।

हादसे में सभी को चोटें आईं।


चोटों का हाल:

भरत वर्मा को गंभीर चोटें… हाथ की हड्डी टूटने की आशंका।

रामसेवक पैकरा भी घायल, अस्पताल में भर्ती।

दया सिंह को भी चोटें आईं, राजनांदगांव अस्पताल ले जाया गया।


हादसे का कारण:

अचानक रोपवे का केबल अलग हो गया।

रोपवे सीधा नीचे स्टेशन पर गिरते ही हादसा हो गया।


स्थिति नियंत्रण में:

सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!