ब्रेकिंग न्यूज

सागर सोनी बने युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

वरिष्ठों के आशीर्वाद को बताया सफलता का आधार

मुंगेली, 14 जून 2025 // युवा कांग्रेस के सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ता सागर सोनी को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पाकर सागर सोनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।


उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गौरव की बात है और वे पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सागर सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय वरिष्ठों के मार्गदर्शन, युवाओं के समर्थन और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दिया है।

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!