
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नव नियुक्त प्रदेश संयोजक संतोष साहू ने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उपमुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संतोष साहू को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए अपना पूर्ण सहयोग और विश्वास व्यक्त किया।
बिलासपुर में एक निजी कार्यक्रम के दौरान हुई इस मुलाकात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने संतोष साहू को गले लगाकर कहा कि “मैं प्रत्यक्ष मिलकर तुम्हें बधाई देना चाहता था, बहुत अच्छा हुआ कि आज मुलाकात हो गई। नई जिम्मेदारी के साथ पूरे प्रदेश के सैनिकों के जीवन में खुशहाली और कल्याणकारी कार्यों से सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए तुम अवश्य सफल होंगे।”

प्रदेश के कप्तान के रूप में मिली बड़ी जिम्मेदारी पर संतोष साहू ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर विश्वास और समर्थन के लिए साधुवाद भी ज्ञापित किया।

लोरमी के युवा चेहरे को प्रदेश स्तर पर मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।


