मुंगेली में अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा: ऑपरेशन बाज के तहत कार्रवाई, दो वाहन जब्त

मुंगेली, 12 मई 2025 —
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सरगांव पुलिस ने अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।



मिली जानकारी के अनुसार, सरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ठेलकी बासीन स्थित शिवनाथ नदी से रात के समय अवैध रेत का खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सरगांव को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में 12 मई की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान दो हाइवा वाहन—क्रमांक सीजी-11 बीके 6899 और सीजी-22 के 5551—में अवैध रेत भरकर परिवहन करते पाया गया। वाहन क्रमांक सीजी-11 बीके 6899 का चालक बद्री नारायण केवट मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में सरगांव थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। ऑपरेशन बाज के तहत यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर लगातार दबाव बनाए रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!