द्वितीय चरण पंचायत चुनाव: नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित



मुंगेली, 23 फरवरी 2025 // त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण के तहत संपन्न हुए मतदान के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित एक समारोह में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उप संचालक सुश्री भूमिका देसाई ने जानकारी दी कि जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 डिंडौरी से अनीता कोमल साहू, क्षेत्र क्रमांक 02 कोदवामहंत से समुंद सिन्द्राम, क्षेत्र क्रमांक 03 बोड़तराकला से रत्ना संजय काठले, क्षेत्र क्रमांक 04 मनोहरपुर से शांति देवचरण भास्कर और क्षेत्र क्रमांक 05 औराबांधा से कुंती उदय जायसवाल ने जीत दर्ज की है।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के दूसरे चरण में 20 फरवरी को लोरमी विकासखंड में मतदान हुआ था। इसके बाद मतगणना पूरी कर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!