
मुंगेली
1. महिला अपराधों में 29% कमी:
वर्ष 2024 में महिला अपराधों में 29.24% की कमी आई, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
2. संपत्ति अपराधों में मामूली वृद्धि:
2023 में 75 और 2024 में 93 संपत्ति संबंधी अपराध दर्ज हुए। बरामदगी में कमी रही।
3. मादक पदार्थ तस्करी पर प्रहार:
गांजा (78.284 किग्रा), ब्राउन शुगर (46 ग्राम), और 1265 नशीली गोलियां जब्त। तस्करी के 14 मामले दर्ज।
4. अवैध शराब जब्ती में गिरावट:
2023 में 2579.57 लीटर और 2024 में 1928.55 लीटर शराब जब्त।
5. गुमशुदा मामलों में 7% अधिक सफलता:
2024 में 443 गुमशुदा लोग बरामद हुए।
6. सड़क हादसे में 42% कमी:
हिट एंड रन के मामले 2024 में 19 से घटकर 11 रह गए।
7. साइबर ठगी का खुलासा:
डिजिटल ठगी में 7.36 लाख रुपये की वसूली का मामला 24 घंटे में सुलझाया गया।
8. बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार:
मंदबुद्धि युवती के दैहिक शोषण में शामिल तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा गया।
9. अवैध कबाड़ कारोबार पर शिकंजा:
मुंगेली और जरहागांव से 9 टन कबाड़ जब्त, चार लाख रुपये का सामान जब्त।
10. धान खरीदी घोटाले का पर्दाफाश:
1.69 करोड़ रुपये मूल्य के धान फर्जीवाड़े में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
11. ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई:
9.20 लाख रुपये मूल्य की 46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह आरोपी गिरफ्तार।
12. ठगी गिरोह का पर्दाफाश:
पूजा-पाठ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा गया।
13. मवेशी तस्करी के मामले:
6 मवेशी बचाए गए और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
14. जनता शिकायत निवारण में 80% सफलता:
जनता विरुद्ध जनता की 80.63% शिकायतों का समाधान हुआ।
मुंगेली पुलिस ने 2024 में अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई में अपनी प्रतिबद्धता साबित की।