स्वच्छता अभियान के पांचवे दिन भी जारी रहा श्रमदान, अध्यक्ष रोहित शुक्ला की सक्रिय भागीदारी

मुंगेली, 25 मार्च 2025: नगर पालिका परिषद मुंगेली द्वारा चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के पांचवे दिन भी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला पूरी सक्रियता से सफाई अभियान का नेतृत्व करते रहे। उनके नेतृत्व में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जिससे आगर नदी सफाई अभियान को और मजबूती मिल रही है।



अध्यक्ष बोले – “स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, संकल्प है”

अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने पांचवे दिन भी श्रमदान कर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और कहा,
“स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि यह हम सभी नागरिकों का संकल्प होना चाहिए। अगर हम मिलकर आगर नदी को स्वच्छ बनाएंगे, तो यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल होगी।”


पांचवे दिन भी नगरवासियों भाग लिया और सफाई अभियान को गति दी। कई स्वयंसेवी संगठन, पार्षद, युवा और महिलाएं इस अभियान में शामिल हुए और सफाई कार्य में अपना योगदान दिया।

नगरवासियों से लगातार जुड़ने की अपील

नगर पालिका परिषद ने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में निरंतर भाग लेने और आगर नदी को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की।

30 मार्च तक जारी रहेगा अभियान

नगर पालिका के मुख्य अधिकारी ने बताया कि यह भियान 30 मार्च 2025 तक चलेगा और आने वाले दिनों में इसे और प्रभावी बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद सूरज यादव, अजय साहू एवं कई नागरिक भी स्वयं हो कर स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!