कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, आज होगी परीक्षित जन्म और वाराह अवतार की कथा

मुंगेली – पुलिस कॉलोनी में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति को समर्पित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ कल भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर भजन-कीर्तन और मंगल ध्वनियों के बीच कथा स्थल पहुँची। इसमें पुलिस परिवार की महिलाएँ सिर पर कलश धारण किए, बच्चे पुष्पवर्षा करते और जवान नाचते-गाते शामिल हुए।



कलश यात्रा के पश्चात कथा व्यास उमाकांत मिश्र और सूरज मिश्र ने प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा का आरंभ किया। यज्ञाचार्य भगतराम मिश्र द्वारा वैदिक विधि से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्तिमय वातावरण छा रहा है।



आयोजन समिति ने बताया कि आज की कथा में परीक्षित जन्म और भगवान वाराह अवतार की कथा का वाचन होगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से कथा श्रवण और उसके पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि – “शहीदों की स्मृति में आयोजित यह धार्मिक आयोजन पुलिस परिवार के लिए आत्मिक बल और समाज के लिए सकारात्मक संदेश लेकर आएगा।”



यह पावन आयोजन 15 सितम्बर तक चलेगा, जिसका समापन हवन, पूर्णाहुति और सहस्त्रधारा के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!