
मुंगेली/छत्तीसगढ़। क्षत्रिय करणी सेना परिवार (एकीकृत क्षत्रिय परिवार भारतवर्ष) ने संगठन विस्तार के तहत श्यामसुंदर सिंह “विपिन” को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में संगठन द्वारा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, श्यामसुंदर सिंह का कार्यकाल 21 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2027 तक (एक वर्ष) के लिए निर्धारित किया गया है। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी की गई है। वहीं संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के नेतृत्व में देशभर में संगठन का विस्तार लगातार जारी है।
संगठन के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने श्यामसुंदर सिंह ‘विपिन’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाजहित में सकारात्मक कार्यों को गति मिलेगी।


