मुंगेली, 24 फरवरी 2025 // जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। जानकी बोगी बारमते का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। लेकिन अंतिम फैसला जनपद सदस्यों के समर्थन पर निर्भर करेगा।
जनपद सदस्यों का गणित, कौन किसके साथ?
जनपद पंचायत में कुल 25 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनका सामाजिक समीकरण इस प्रकार है:
• सतनामी समाज – 10 सदस्य
• ठाकुर समाज – 5 सदस्य
• साहू समाज – 5 सदस्य
• पटेल समाज – 1 सदस्य
• यादव समाज – 1 सदस्य
• आदिवासी समाज – 1 सदस्य
• कलार (जायसवाल) समाज – 1 सदस्य
• ब्राह्मण समाज – 1 सदस्य
क्या सतनामी समाज देगा एकतरफा समर्थन?
जनपद पंचायत में सतनामी समाज के 10 सदस्य निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वे एकजुट रहेंगे या फिर अन्य गुटों से तालमेल बिठाएंगे?
राजनीतिक जोड़-तोड़ शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में गठबंधन और समीकरण बदल सकते हैं। क्या जानकी बोगी बारमते को उपाध्यक्ष पद मिल पाएगा, या कोई नया नाम सामने आएगा? इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।