समाजसेवी और कांग्रेस नेता रेखचंद कोशले का निधन, मुंगेली में शोक की लहर

मुंगेली। समाज के प्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी रेखचंद कोशले जी का 01 नवंबर 2025 को शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया। सरल व्यवहार और समाजसेवा के लिए जाने जाने वाले श्री कोशले की मृत्यु से उनके परिवार,समाज और मुंगेली में गहरा शोक फैल गया है।



समाज जन और मित्र उनके योगदान और प्रेरक व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं। उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

श्री रेखचंद कोशले जी का अंतिम संस्कार 02 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया जाएगा। सभी स्वजन और मित्रजन उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!